Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रोहतक पुलिस ने चोरी करने वाले 3 आरोपी पकड़े:खेत से मोटर की चोरी, आरोपियों से स्कूटी व सामान किया बरामद

INT News7 November 2026 at 09:13 pm

रोहतक पुलिस ने गश्त के दौरान तीन युवकों को काबू किया, जो अलग-अलग चोरी के मामलों में शामिल रहे। आरोपियों से चोरी किया हुआ सामान व एक स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। आईएमटी थाना पुलिस गश्त के दौरान मुख्य सिपाही रोहित के नेतृत्व में तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। युवक की पहचान शिवम पुत्र विनोद निवासी कृपाल नगर के रूप में हुई। पुलिस ने रोहित से गहन पूछताछ की तो चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। मस्तनाथ नगर से चोरी की स्कूटी

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि आरोपी रोहित ने आईएमटी थाना एरिया के मस्तनाथ नगर में मकान के बाहर से स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आईएमटी पुलिस ने केस दर्ज कर रखा है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की स्कूटी को बरामद किया। गांव बहुअकबरपुर एरिया के खेत से चोरी की मोटर

मुख्य सिपाही सुरेन्द्र के नेतृत्व में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने महेश पुत्र जितेन्द्र व देवेन्द्र पुत्र राजमल निवासीगण खेडी पाना मोखरा को काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि युवकों ने थाना बहुअकबरपुर के एरिया से एक खेत से मोटर चोरी की हुई है। इस मामले में केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा सामान को बरामद किया।