Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर में पटाखा दुकान पर फायर सिलेंडर नहीं मिला:दुकानदार पर 1 हजार जुर्माना; तहसीलदार और TI ने अग्निशमन यंत्र चलवाकर देखे

INT News7 November 2026 at 09:24 pm

मैहर में दीपावली से एक दिन पहले शनिवार शाम तहसीलदार जितेन्द्र पटेल और कोतवाली टीआई अभिषेक सिंह परिहार ने स्टेडियम में लगी अस्थाई पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान पर फायर सिलेंडर नहीं मिला। अधिकारियों ने दुकानदार पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही दुकानदारों से फायर सिलेंडर चलवाकर उनकी कार्यप्रणाली भी जांची। फायर सिलेंडर नहीं मिलने पर लगाया जुर्माना निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को एक दुकान पर अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। इस पर सनातनी पटाखा दुकानदार पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों के निर्देश के बाद दुकानदार ने कुछ देर में फायर सिलेंडर मंगवाकर दुकान के पास रख दिया। दुकानदारों से चलवाकर देखे अग्निशमन यंत्र तहसीलदार और टीआई ने दुकानदारों से फायर सिलेंडर चलवाकर देखे, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका सही इस्तेमाल किया जा सके। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को सुरक्षा इंतजाम पूरे रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जांच में नहीं मिले प्रतिबंधित पटाखे निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में प्रतिबंधित पटाखों की भी जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित पटाखे नहीं मिले। उन्होंने दुकानदारों से बिक्री के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और जरूरी अग्निशमन इंतजाम रखने को कहा।