national
मोगा में दिनदहाड़े फायरिंग; गोली लगने से चार युवक घायल, तीन की हालत गंभीर
INT News26 October 2026 at 09:41 am

मोगा, 26 अक्टूबर। पंजाब के मोगा स्थित अंगदपुरा मोहल्ले में दुकान के बाहर बैठे पांच युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो से आए कुछ लोगों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक अन्य युवक को गोली के छर्रे लगने की जानकारी सामने आई है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।