Friday, 6 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कुत्ते ने बच्ची को काटा,10 दिनों बाद हो गई मौत:मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दस दिनों में दूसरी मौत, एंटी रैबीज लगाने के बाद भी फैला वायरस

INT News6 November 2026 at 08:25 pm

कुत्ते के काटने के 10 दिनों बाद दो साल के मासूम बच्ची की तबियत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। कुत्ते के काटने के बाद बच्ची को एंटी रैबीज इंजेक्शन भी लगाया गया था। पिछले 10 दिनों में रैबीज के कारण होने वाली यह दूसरी मौत है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी सीताराम गोंड़ की पत्नी विवाद होने के बाद दो साल की बच्ची के साथ मायके बलरामपुर जिले के छिंदिया में रहने के लिए चली गई। वह कुछ दिनों से बरियों में एक होटल में काम कर रही थी। 10 दिनों पूर्व वह बच्ची निर्मला को लेकर होटल गई थी। कुत्ते ने काटा, 10 दिनों बाद फैला वायरस दो वर्षीय मासूम होटल के बाहर खेल रही थी, जहां उसे एक कुत्ते ने गले और होंठ में काट लिया था। बच्ची को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। एंटी रैबीज के तीन डोज लगाने के बाद भी दो दिनों पूर्व बच्ची की तबियत बिगड़ गई। गुरुवार को बच्ची को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 10 दिनों में दूसरी मौत 10 दिनों में इस तरह से कुत्ते के काटने के कारण रैबीज फैलने से यह 10 दिनों में दूसरी मौत है। सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक अंतर्गत मोहरसोप निवासी संत कुमार के साढ़े 3 साल के बेटे को 1 अक्टूबर को कुत्ते ने काट लिया था। उसका परिजनों ने मोहरसोप पीएचसी इलाज कराया। उसे जिला अस्पताल सूरजपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर रामानुज विश्वकर्मा से इलाज कराया। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ी और आखिरकार 17 अक्टूबर को मासूम की मौत हो गई थी। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. सीके मिश्रा ने कहा कि कुत्ते के काटने के तत्काल बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने पर वायरस फैलने की आशंका नहीं होती है। यही एकमात्र उपाय है। रैबीज का वायरस फैलने के बाद इसका इलाज संभव नहीं है।