world
बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हादसे: कोयला खदान में 34 मजदूरों की मौत, केच में 7 मजदूरों की हत्या; मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता
INT News31 July 2026 at 10:25 pm

इस्लामाबाद, 31 जुलाई। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने शुक्रवार को बलूचिस्तान में हुए दो अलग-अलग हादसों पर गहरी चिंता जताई। आयोग ने क्वेटा के पास कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट में 34 मजदूरों की मौत और केच जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा 7 मजदूरों की हत्या की कड़ी निंदा की।