Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

झज्जर में फायर ब्रिगेड कर्मचारी से मारपीट वीडियो आया सामने:सरकारी कार्यालय में घुसकर 7-8 लोगों ने किया हमला,वीडियो में गाली-गलौज और मारपीट करते दिखे आरोपी

INT News10 November 2026 at 07:50 am

झज्जर में दीपावली की रात फायर ब्रिगेड कर्मचारी प्रवीण के साथ हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 6 से 7 लोग सरकारी कार्यालय के अंदर घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान फायर ब्रिगेड अधिकारी हाथ जोड़कर हमलावरों को समझाने और मामला शांत कराने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद आरोपी मारपीट करते रहे। जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सरकारी नंबर वाली बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी से उसकी पहचान और पता पूछा। करीब 10 मिनट बाद 7 से 8 लोग दो गाड़ियों में सवार होकर फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंच गए। आरोप है कि कार्यालय में घुसते ही उन्होंने कर्मचारी प्रवीण के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। खुद को रिटायर्ड डीएसपी का पोता और वकील बताया शिकायत के अनुसार, मारपीट करने पहुंचे लोगों में से एक ने खुद को सेवानिवृत्त डीएसपी का पोता बताया, जबकि दूसरे ने अपने आपको वकील बताया। सरकारी कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने की पूरी घटना अब वीडियो में भी दिखाई दे रही है। आंख और सिर में चोट, एक दांत भी टूटा हमले में फायर ब्रिगेड कर्मचारी प्रवीण की आंख और सिर में चोट आई। मारपीट के दौरान उसका एक दांत भी टूट गया। घायल कर्मचारी को नागरिक अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। चोटों को लेकर एक्स-रे भी कराया गया। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर घटना के बाद पुलिस ने घायल कर्मचारी के बयान दर्ज किए और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। सरकारी कार्यालय में घुसकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है। अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े तथ्यों को लेकर कार्रवाई पर नजर रहेगी।