Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

मांड्या में किसान दंपति की आत्महत्या पर कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

INT News31 July 2026 at 11:59 pm

मांड्या, 31 जुलाई। कर्नाटक के मांड्या जिले में एक किसान दंपति की आत्महत्या का मामला शुक्रवार को सियासी रंग ले गया। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर सूखे की बिगड़ती स्थिति को नजरअंदाज करने और संकट में फंसे किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।