Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचा PCS-मेंस रिजल्ट विवाद:स्टूडेंट्स ने तरुण चुघ के जरिए भेजी कंप्लेंट; भगवंत मान से केस सीबीआई को भेजने की डिमांड

INT News9 November 2026 at 06:30 am

पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन की पीसीएस (PCS) मेंस परीक्षा के रिजल्ट का विवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास पहुंच गया है। स्टूडेंट्स ने राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मुलाकात की और उन्हें गृहमंत्री के नाम कंप्लेंट सौंपी। स्टूडेंट्स ने केंद्रीय गृहमंत्री से डिमांड की है कि पीसीएस मेंस परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की जाए, ताकि युवाओं को न्याय मिल सके। उधर, तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि अगर पीसीएस मेंस परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, तो इंटरव्यू की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी जाए और इसकी जांच तुरंत सीबीआई को रेफर की जाए, ताकि सच सामने आ सके। तरुण चुघ ने लगाए सरकार पर ये गंभीर आरोप, जानिए... 10 नवंबर को पटियाला में बैठक करेंगे स्टूडेंट पीसीएस मेंस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स 10 नवंबर को पटियाला में पीपीएससी दफ्तर के बाहर एकजुट होकर बैठक करेंगे और आगे के संघर्ष की रणनीति तय करेंगे। स्टूडेंट्स का कहना है कि उनका प्राथमिक मकसद 11 नवंबर से शुरू होने वाली इंटरव्यू प्रक्रिया को रुकवाना है, उसके बाद बाकी की मांगों पर फोकस किया जाएगा। स्टूडेंट्स का कहना है कि इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की जाएगी। सरकारी छुट्टियों के कारण याचिका दायर करने में थोड़ी देरी हुई है। सरकार कराए सीबीआई जांच स्टूडेंट्स का कहना है कि पीसीएस मेंस की परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। पीपीएससी की तरफ से जो तर्क दिए गए हैं, वे उनके सवालों से कहीं मेल नहीं खाते। अगर पीपीएससी परीक्षा की पारदर्शिता से संतुष्ट है, तो मामले को सीबीआई जांच के लिए रेफर क्यों नहीं कर रही? पांच साल नहीं करवाई पीसीएस परीक्षा स्टूडेंट्स का कहना है कि सरकार ने पांच साल तक पीसीएस की परीक्षा आयोजित नहीं करवाई। कई स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी करते-करते ओवरएज हो रहे हैं। यही नहीं, कुछ स्टूडेंट्स ने अपनी नौकरियां छोड़कर परीक्षा की तैयारी की थी और अब उन्हें धांधली के जरिए बाहर किया जा रहा है। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक सरकार पीसीएस मेंस के रिजल्ट को लेकर उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।