entertainment
दूसरी बेटी के जन्म के एक महीने बाद काम पर लौटेंगी दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

दीपिका पादुकोण एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी में हैं. दूसरी बेटी देवी के जन्म के करीब एक महीने बाद एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ के एक खास गाने की शूटिंग कर सकती हैं. इस गाने को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. इसकी शूटिंग 26 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हो सकती है.
शाहरुख-दीपिका की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल?
वैरायटी इंडिया ने जानकारी दी है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘किंग’ के एक भव्य गाने की शूटिंग करने वाले हैं. इसकी शूटिंग मुंबई में होगी और करीब एक हफ्ते तक चलने की उम्मीद है. गाने को वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करेंगी. रिपोर्ट के अनुसार, इस गाने की शूटिंग में फिल्म की पूरी कास्ट भी शामिल हो सकती है.
इससे पहले खबरें आई थीं कि गाने की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में की जाएगी. हालांकि, अब मुंबई में इसकी शूटिंग की तैयारी की खबर सामने आई है. फिलहाल मेकर्स की ओर से इस शेड्यूल को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
आठवीं बार साथ काम करेंगी वैभवी मर्चेंट और शाहरुख खान
फिल्म के इस गाने को लेकर एक खास बात यह भी है कि वैभवी मर्चेंट शाहरुख खान के साथ आठवीं बार काम कर सकती हैं. इससे पहले दोनों कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं. उनकी पिछली चर्चित फिल्मों में ‘जवान’ भी शामिल है.
‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
दूसरी बेटी के जन्म के बाद दीपिका की वापसी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था. इससे पहले दोनों की एक बड़ी बेटी दुआ है, जिसका जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था. 20 अक्टूबर को कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह बताया और सोशल मीडिया पर दोनों बेटियों के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की.
अब ‘किंग’ के गाने की शूटिंग की खबर के साथ दीपिका की फिल्मों में वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अगर रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग शुरू होती है, तो फैंस को एक बार फिर शाहरुख और दीपिका की जोड़ी देखने का मौका मिलेगा. दोनों इससे पहले ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: राका: क्या अल्लू अर्जुन-दीपिका की फिल्म में दिखेंगी मृणाल ठाकुर? एक्ट्रेस ने खुद बता दिया सच
ये भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका की दूसरी बेटी का नाम आया सामने, दशहरे पर शेयर की पहली तस्वीर