Friday, 6 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

धनतेरस पर दिल्ली की सड़कों पर महाजाम, कनॉट प्लेस से ITO तक रेंगती रहीं गाड़ियां, देखें VIDEO

INT News6 November 2026 at 07:58 pm

Delhi Traffic Jam: धनतेरस पर शुक्रवार (6 नवंबर) को दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक का बुरा हाल देखने को मिला. दिवाली की खरीदारी और त्योहारों की भीड़ के कारण राजधानी के कई रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. कनॉट प्लेस, खान मार्केट, ITO, खिचड़ीपुर और गाजीपुर हाईवे समेत कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा. कुछ जगहों पर महज पांच किलोमीटर का सफर तय करने में करीब आधे घंटे का समय लगा.

खिचड़ीपुर में शाम साढ़े छह बजे भी भारी जाम

न्यूज एजेंसी एएनआई ने खिचड़ीपुर के पास ट्रैफिक जाम का वीडियो शेयर किया है. शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे रिकॉर्ड किए गए दृश्यों में त्योहारों के कारण सड़क पर वाहनों की भारी भीड़ दिखाई दी. लंबी कतारों के बीच गाड़ियां धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही थीं.

##?ref_src=twsrc%5Etfw">

ITO पर रेंगती रहीं गाड़ियां

दिल्ली के व्यस्त ITO इलाके में भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. त्योहारों की खरीदारी और सड़कों पर बढ़ी आवाजाही के कारण प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ.

?ref_src=twsrc%5Etfw">

गाजीपुर हाईवे पर भी थमी रफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर हाईवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही. दिवाली से पहले राजधानी के कई फ्लाईओवर, प्रमुख सड़कों और बाजारों के आसपास वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी हो गई.

?ref_src=twsrc%5Etfw">

दिवाली की खरीदारी के कारण लगा जाम

धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने यातायात की मुश्किलें बढ़ा दीं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आनंद विहार और आसपास के इलाकों में 5 से 15 नवंबर तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने, अनधिकृत पार्किंग से बचने और सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

Also Read: Delhi Pollution: दिवाली से पहले प्रदूषण ने बढ़ाई टेंशन, AQI 474 तक पहुंचा, GRAP-3 लागू