national · दिल्ली
पीएम मोदी ने गाली देने वाले जेन-जी को किया माफ, बोले- गुमराह बच्चों को सजा नहीं, सही राह दिखाना हमारा काम
INT News31 July 2026 at 11:44 pm

नई दिल्ली, 31 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए जंतर-मंतर पर हुई घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ "शरारती बच्चों" ने बेहद अभद्र और असभ्य भाषा का प्रयोग किया, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देता।