समाचार · पंजाब
गुरदासपुर-घरों के ऊपर से तारें हटाने का काम शुरू:66 केवी लाइन को बाहर निकाला जाएगा; 9.85 लाख रुपए आएगा खर्च
गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बब्बेहाली में करीब 50 साल से बनी 66 केवी हाई वोल्टेज बिजली की तारों की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज रमन बहल ने घरों के ऊपर से गुजर रही इन तारों को हटाने का काम शुरू करवाया। इससे गांव के करीब 20 परिवारों को राहत मिलेगी। बिजली के तारों के खतरे से मिलेगी निजात अब इन तारों को घरों के ऊपर से हटाकर गांव की आबादी से बाहर निकाला जाएगा। इससे लोगों को लंबे समय से बने बिजली के तारों के खतरे से निजात मिलेगी। गांववासी करीब पांच दशक से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। रमन बहल ने कहा कि लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित जीवन उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है और पंजाब सरकार इस दिशा में काम कर रही है। 4 दिन में पूरा होगा काम उन्होंने बताया कि तारों को हटाने के इस काम पर करीब 9 लाख 85 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। परियोजना को चार दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद करीब 20 घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों का खतरा खत्म हो जाएगा।