समाचार · मध्य प्रदेश
मऊगंज में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल:बहेरा डाबर गांव में दुकान से घर लौट रहा था; संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरे
INT News7 November 2026 at 09:40 pm
मऊगंज थाना क्षेत्र के बहेरा डाबर गांव में शनिवार शाम बाइक फिसलने से 30 वर्षीय स्वयंवर कोल गंभीर रूप से घायल हो गए। वे गांव की दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें सिविल हॉस्पिटल मऊगंज लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरे स्वयंवर कोल, पिता कल्लू कोल, शनिवार शाम करीब 7 बजे बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल गई। इससे स्वयंवर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने परिजनों को दी सूचना हादसे के बाद ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से उन्हें सिविल हॉस्पिटल मऊगंज ले गए। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।