Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

घटना को छोड़ें पीछे और आगे बढ़ें... CM धामी ने दलेर मेहंदी से की बात

INT News23 October 2026 at 06:41 pm

गायक दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल विवाद को सुलझाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी मैदान में उतर चुके हैं। सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर घटना को भूलते हुए आगे बढ़ने की अपील की है। गायक मीका सिंह ने मुख्यमंत्री धामी की पहल की सराहना की है। उन्होंने दोहराया है कि कलाकारों के सम्मान के लिए मंत्री उनियाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।घटना को छोड़ें पीछे और आगे बढ़ेंफोन पर बातचीत के बाद सीएम धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमारी कोशिश है कि इस घटना को पीछे छोड़ दें और आपसी बातचीत, सद्भाव और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। माना जा रहा है कि सीएम का यह बयान उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल की टिप्पणियों और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी के साथ हुई बहस से जुड़े विवाद के बारे में था।अपडेट जारी