national · बिहार
बिहार को केंद्र से 10,845 करोड़ रुपए की अग्रिम किस्त, सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार
INT News7 November 2026 at 08:09 pm

पटना, 7 नवंबर। बिहार को केंद्र सरकार की ओर से कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 10,845 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले मिली इस बड़ी वित्तीय सहायता पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।