Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पानी के विवाद में महिला पर फावड़े से हमला:चाची-भतीजे में हुआ था विवाद, गढ़ीमलहरा थाने में शिकायत दर्ज

INT News7 November 2026 at 09:01 pm

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम वदुआ कुर्राहा में खेत में पानी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी 50 वर्षीय चाची पर फावड़े से हमला कर दिया। महिला घायल हो गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जशोदा कुशवाहा (50), पत्नी सियाराम कुशवाहा का खेत में पानी को लेकर अपने बड़े भाई के बेटे से विवाद हुआ था। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने जशोदा पर फावड़े से हमला किया। घटना के बाद परिजन जशोदा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। गढ़ीमलहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।