national · दिल्ली
राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील
INT News7 November 2026 at 07:57 pm

नई दिल्ली, 7 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से भारतीय मूल्यों के मार्गदर्शन में विकसित भारत के निर्माण के लिए उत्साहपूर्वक योगदान देने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।