Friday, 6 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

पुणे-सोलापुर हाईवे पर मिर्च पाउडर डालकर 5.95 लाख रुपये की लूट, तीन आरोपी फरार

INT News6 November 2026 at 04:12 pm

पुणे, 6 नवंबर। महाराष्ट्र के पुणे-सोलापुर हाईवे पर लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन बदमाशों ने एक कार सवार युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उससे 5.95 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।