Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

9 नवंबर की टॉप 10 खबरें: पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में बनेंगे पुलिस जोन, बिहार में EOU को मिलेगी नई टीम

INT News9 November 2026 at 06:32 am

पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में बनेंगे पुलिस जोन, बिहार पुलिस में फिर लौटेगी जोनल व्यवस्था, जानिए क्या बदलेगा

बिहार पुलिस के प्रशासनिक कामकाज में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. राज्य के 12 पुलिस रेंज को चार जोन में बांटने की तैयारी है. हर जोन में तीन-तीन रेंज होंगे. इस व्यवस्था के तहत पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में चार पुलिस जोन बनाए जाएंगे. नई व्यवस्था के तहत चारों जोन में IG के साथ DIG स्तर के अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे. इससे हर जोन के तहत आने वाले तीन पुलिस रेंज का प्रशासनिक कामकाज संचालित होगा. करीब सात साल पहले बंद हुई जोनल व्यवस्था को फिर से लागू किया जा रहा है. इसके लिए गृह विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है.

पढ़िए पूरी खबर...

बिहार में EOU को मिलेगी नई टीम, 143 पदों में कौन-कौन से अधिकारी होंगे शामिल?

बिहार सरकार ने आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के विस्तार के लिए 143 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं. इसका मकसद आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय स्तर पर व्यवस्था मजबूत करना है.

पढ़िए पूरी खबर...

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर होंगी बड़ी घोषणाएं? उद्योगपतियों के साथ MoU की तैयारी, सम्राट चौधरी ने बताईं दौरे की बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. बिहार में निवेश को लेकर उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन यानी MoU पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है.

पढ़िए पूरी खबर...

125 यूनिट मुफ्त बिजली पर सम्राट चौधरी बोले- इच्छा से छोड़े सुविधा, एक दिसंबर से शुरू होगा अभियान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे लोग अपनी इच्छा से इस सुविधा को छोड़ सकते हैं. बिहार सरकार इसके लिए 1 दिसंबर से विशेष अभियान शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली पाने वाले उपभोक्ता चाहें तो स्वेच्छा से इस सुविधा का लाभ लेना बंद कर सकते हैं. इसके लिए सरकार की ओर से 1 दिसंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत आवेदन या सुविधा छोड़ने की प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

पढ़िए पूरी खबर...

बिहार के इन तीन जिलों में अब सिटी एसपी संभालेंगे कमान, गृह विभाग का आदेश जारी

बिहार के तीन जिलों में अब नगर पुलिस अधीक्षक यानी सिटी एसपी का अलग पद होगा. गृह विभाग ने मोतिहारी, पूर्णिया और सारण में तीन सिटी एसपी के पद बनाने की मंजूरी दे दी है. इनके कार्यालयों के संचालन के लिए भी नौ कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए गए हैं. गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, बढ़ती आबादी और अपराध को देखते हुए इन तीन जिलों में सिटी एसपी की जरूरत महसूस की गई. तीनों पद बिहार पुलिस सेवा के स्टाफ ऑफिसर कोटि के होंगे. मोतिहारी, पूर्णिया और सारण में तैनात होने वाले सिटी एसपी के काम का दायरा भी तय कर दिया गया है. हर जिले में उनके अधीन सदर के दो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के क्षेत्र होंगे.

पढ़िए पूरी खबर...

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी क्या करती हैं? खुद बताया अपनी पढ़ाई और कमाई का सच

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने वाली है. उनका विवाह पटना के बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार से तय हुआ है. ऋषिकेश अमेरिका में नौकरी करते हैं और जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए कर चुके हैं. शादी की खबर सामने आने के बाद शिवांगी की निजी जिंदगी और उनकी शिक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पढ़ाई और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर उठे सवालों का खुद जवाब दिया है.

पढ़िए पूरी खबर...

अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में विशेष पूजा, 108 ग्रामीण करेंगे अखंड सुंदरकांड का पाठ

मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलों के बीच उनके पैतृक गांव नदावां में ग्रामीणों ने पूजा-पाठ शुरू किया है. बाढ़ के नदावां गांव में शनिवार से चार दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है. इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीण गांव की शांति, सुख और समृद्धि के साथ अनंत सिंह के कल्याण की कामना कर रहे हैं. इस दौरान 108 ग्रामीण सुंदरकांड का अखंड पाठ करेंगे. अनंत सिंह पर आई मुसीबत को गांव के लोग पूरे गांव का संकट मान रहे हैं. इसी वजह से महावीर जयंती के अवसर पर रामचरितमानस और सुंदरकांड पाठ कराया जा रहा है.

पढ़िए पूरी खबर...

पटना के कंकड़बाग में कंप्यूटर दुकान में लगी भीषण आग, लोगों का किया गया रेस्क्यू, अफरा-तफरी का माहौल

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में कंप्यूटर की एक दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना कंकड़बाग रोड स्थित ग्रेविटी मॉल के बगल में विजय अमन अपार्टमेंट की है. आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. इस दौरान अपार्टमेंट में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया.

पढ़िए पूरी खबर...

बेटी की शादी में PM मोदी को न्योता देंगे अनंत सिंह, कहा- पाकिस्तान से भी आएं मेहमान, 4 लाख मेहमानों के लिए बनेगा खाना

मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करेंगे. उन्होंने कहा है कि वह प्रधानमंत्री को शादी का कार्ड देंगे और व्यक्तिगत रूप से अपने दोस्तों व परिचितों को निमंत्रण देने जाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को वह पहले ही शादी का निमंत्रण दे चुके हैं. अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत पक्ष और विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं को शादी में बुलाने की इच्छा जताई है. उनका कहना है कि शादी में देश के किसी भी हिस्से से आने वाले मेहमानों का स्वागत किया जाएगा.

पढ़िए पूरी खबर...

मुजफ्फरपुर में बैंक CSP लूटकांड का खुलासा, 17 दिन बाद एक आरोपित गिरफ्तार

करजा थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर बैंक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक से नकदी और दस्तावेज लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने इस कांड में शामिल एक आरोपित भूषण सहनी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पढ़िए पूरी खबर...