Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

चीन-पाकिस्तान की सूचना पहल सीपीईसी की छवि सुधारने में नाकाम रहेगी: रिपोर्ट

INT News7 November 2026 at 05:16 pm

नई दिल्ली, 7 नवंबर। चीन और पाकिस्तान की ओर से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की छवि सुधारने के लिए शुरू की गई नई पहल 'चीन-पाकिस्तान इन्फॉर्मेशन कॉरिडोर' (सीपीआईसी) से इस परियोजना को लेकर लोगों के बीच बढ़ते संदेह को दूर करने की संभावना कम है। एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहल बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के तहत चल रही अन्य परियोजनाओं पर भी सवाल खड़े कर सकती है।