Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

वाराणसी एयर शो के दौरान पकड़ा गया फर्जी कैप्टन, सेना का अधिकारी बनकर घूम रहा था युवक

INT News26 October 2026 at 09:55 am

वाराणसी, 26 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच खुद को भारतीय सेना का कैप्टन बताकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। नमो घाट स्थित हेलीपैड की ओर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक के सेना का अधिकारी होने का दावा करने की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। पूछताछ और सत्यापन में युवक का दावा सही नहीं पाया गया।