world
चीन में 21वां सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधियों के चुनाव संबंधी सूचना जारी
INT News7 November 2026 at 05:08 pm

बीजिंग, 7 नवंबर। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्ण सत्र में यह निर्णय लिया गया कि सीपीसी का 21वां राष्ट्रीय कांग्रेस वर्ष 2027 के उत्तरार्ध में चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा। हाल ही में, सीपीसी केंद्रीय समिति ने 'सीपीसी के 21वें राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधियों के चुनाव संबंधी सूचना' जारी की, जिसमें प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। सीपीसी केंद्रीय समिति के आयोजन विभाग ने हाल ही में इस कार्य के लिए विशिष्ट व्यवस्था करने हेतु एक बैठक आयोजित की।