Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रतिया पुलिस ने की पटाखा गोदामों की जांच:दुकानों की भी जांच; एसचओ बोले- अवैध पटाखे बेचने पर कार्रवाई होगी

INT News5 November 2026 at 06:36 pm

दीपावली से पहले रतिया पुलिस ने शहर के दो पटाखा गोदामों की जांच की। वहां कोई खामी नहीं मिली और दोनों संचालकों के पास लाइसेंस थे। सिटी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर पटाखा गोदामों और दुकानों की लगातार जांच की जा रही है। गोदाम मालिकों को सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि गोदामों में पर्याप्त पानी और आग बुझाने के उपकरण होने चाहिए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत बचाव किया जा सके। शहर में पटाखों की दुकानों की भी जांच हो रही है। किसी दुकान पर अवैध पटाखे या नियमों के खिलाफ सामग्री मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रवीण कुमार ने कहा कि दीपावली के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था की है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई होगी।