Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

झारखंड ले जाए जा रहे 70 बैल मुक्त,23 आरोपी गिरफ्तार:जशपुर के बेलडेगी में पुलिस ने पकड़ा; दो मोटरसाइकिल जब्त

INT News5 November 2026 at 06:32 pm

छत्तीसगढ़ से झारखंड तक गौवंशों की तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 बैलों को मुक्त कराया है। पुलिस ने इन्हें पैदल हांककर झारखंड ले जा रहे 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के गुमला जिले के जारी थाना क्षेत्र के चार निवासी भी शामिल हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। सभी गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें गौशाला भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर बेलडेगी में घेराबंदी पुलिस के अनुसार, पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी संख्या में बैलों को अवैध रूप से झारखंड ले जाने के लिए ग्राम बेलडेगी-डूमरबहार की ओर हांककर ले जा रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को ग्राम बेलडेगी स्थित शंकर ढाबा के पास कुछ लोग बड़ी संख्या में बैलों को पैदल ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर 23 लोगों को हिरासत में लिया। मौके पर पंचनामा तैयार कर बैलों की संख्या और उन्हें ले जाने के संबंध में जानकारी दर्ज की गई। इस दौरान कुल 70 बैल बरामद हुए। वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को बैलों के स्वामित्व और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज व रसीद प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया था। हालांकि, कोई भी आरोपी वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पत्थलगांव थाने में अपराध क्रमांक 266/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, पर्याप्त साक्ष्य मिलने और आरोपियों के अपराध स्वीकार करने के बाद सभी 23 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गुमला जिले के चार आरोपी भी शामिल गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के गुमला जिले के जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी राजू महतो (24) और विकास उर्फ विक्की मलार (19) शामिल हैं। इसी थाना क्षेत्र के छोटातिगरा निवासी ननकु कोरवा (40) और रामवृक्ष नगेशिया (25) को भी गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपी जशपुर जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से इस तरह मिले 70 बैल पुलिस के अनुसार, रोथो राम के कब्जे से 4 बैल, लक्ष्मण राम यादव से 2, गुलाम हुसैन से 2, दशरथ यादव से 3, बालकुंवर राम से 3, विकास टोप्पो से 3, विनीत टोप्पो से 3, किशोर मिंज से 4, राजू महतो से 4 और विकास उर्फ विक्की मलार से 4 बैल बरामद हुए। इसी तरह नंदकुमार, हेमंत कुमार, शिवकुमार, अमित खलखो और जोन मिंज के कब्जे से 4-4 बैल मिले। वहीं अंतियुस खलखो, रवी राम डोम, कलदियुस खलखो, आमोस मिंज, ननकु कोरवा, रामवृक्ष नगेशिया, धनसाय राम और सनेश्वर राम के कब्जे से 2-2 बैल बरामद किए गए। दो मोटरसाइकिल भी जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। इनमें गुलाम हुसैन की हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG14ML5856 और धनसाय राम की हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG14MW4009 शामिल है। दोनों मोटरसाइकिल चाबी सहित जब्त की गई हैं। ऑपरेशन शंखनाद के तहत कार्रवाई एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौवंशों के अवैध परिवहन और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर पुलिस की निगरानी है। उन्होंने कहा कि गौवंशों की तस्करी और अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।