Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

यूपी में कल बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? तीन दिन रहेगी छुट्टी, जानें धनतेरस पर बैंकिंग कामकाज से जुड़ी जरूरी बातें

INT News5 November 2026 at 06:45 pm

UP Bank Holiday: उत्तर प्रदेश में कल 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को बैंक खुले रहेंगे. हालांकि, नवंबर में अगले कुछ दिनों के दौरान तीन तारीखों पर बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा. 8 नवंबर को रविवार और दिवाली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की तारीखें जान लेना जरूरी है, ताकि जरूरी काम समय रहते निपटाए जा सकें.

6 नवंबर को खुले रहेंगे बैंक

यूपी में 6 नवंबर दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे. 7 नवंबर को महीने का पहला शनिवार है, इसलिए इस दिन भी बैंक खुले रहेंगे. बैंकों में सामान्य तौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है.

8, 9 और 11 नवंबर को बैंक रहेंगे बंद

नवंबर में बैंकिंग कामकाज से जुड़ी अगली तीन छुट्टियां 8, 9 और 11 नवंबर को पड़ रही हैं. 8 नवंबर को रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ दिवाली है. इसके बाद 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 10 नवंबर को बैंक खुलेंगे, जबकि 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा.

नवंबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने के दौरान आगे भी बैंक कई तारीखों पर बंद रहेंगे. इनमें रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं.

8 नवंबर, रविवार: दिवाली और साप्ताहिक अवकाश

9 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा

11 नवंबर, बुधवार: भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती

14 नवंबर, शनिवार: महीने का दूसरा शनिवार

15 नवंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश

22 नवंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश

24 नवंबर, मंगलवार: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा

28 नवंबर, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार

29 नवंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश

बैंक बंद रहने पर भी जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाओं में छुट्टी के दौरान भी आम तौर पर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहती हैं. ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन भुगतान और दूसरे उपलब्ध बैंकिंग काम कर सकते हैं. एटीएम से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहती है, हालांकि किसी खास एटीएम में नकदी की उपलब्धता अलग-अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर मिठाई नहीं, लड्डू-रसभरी जैसी मोमबत्तियों से सजेंगे घर! वाराणसी के बाजार में 24 से ज्यादा डिजाइन की धूम