Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

मिलावटखोरों पर नकेल का दावा,डेप्युटेशन के एफएसओ चला रहे काम:सालों से संबंधित विभाग में कृषि-शिक्षा-हेल्थ-पशुपालन विभाग से डेप्युटेशन पर आए एफएसओ चला रहे काम

INT News5 November 2026 at 06:38 pm

हरियाणा में जारी त्योहारी सीजन के मद्देनजर स्वास्थ्य और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग निरंतर मिलावटखोरों पर नकेल कसने का दावा कर रहे हैें। इसी बीच सामने आया है कि सैंपल भरने, इनकी चैकिंग और फिर मिलावटखोरों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में फूड सेफ्टी ऑफिसर्स (एफएसओ) की सेंकशंड पोस्ट ही लंबे समय से खाली हैं जिसको लेकर सवाल तो खड़े हो ही रहे हैं, साथ में विभाग की कार्यशैली भी प्रभावित होती है।

ज्वाइंट कमिश्नर ने माना दिक्कत पेश आती है फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर पृथ्वी सिंह ने कहा कि विभाग में स्वीकृत में 57 एफएसओ के पद हैं जिनमें से 27 पर दूसरे विभागों के डेप्युटेड एफएसओ हैं। इसके अलावा एफओ के स्वीकृत 22 पदों में से केवल 5 तैनात हैं, वो भी यहां डेप्युटेशन पर हैं। विभाग में डेप्युटेशन पर अधिकारियों को तैयार करने में समय, ट्रैनिंग और पैसा लगता है। आगे उन्होंने कहा कि कई तरह की दिक्कत पेश आती है। जब डेप्युटेशन पर आए एफएसओ पूरी तरह तैयार हो जाते हैं तो फिर नियमानुसार पांच साल बाद उनको वापिस उनके विभाग में जाना पड़ता है। इसके चलते विभागीय काम भी प्रभावित होता है। भर्ती प्रक्रिया जारी है और जल्दी ही सेंकशंड पोस्ट भर दी जाएंगी। कई बार भर्ती नियम बदले जाने के चलते भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। एफएसओ के 57 और डीओ के सभी 22 स्वीकृत पद खाली, दूसरे विभागों के भरोसे विभाग विभाग की आधाकारिक जानकारी अनुसार यहां एफएसओ की कुल स्वीकृत पोस्ट की संख्या 57 है जो खाली हैं। इनमें से फिलहाल 27 पदों पर दूसरे विभागों से डेप्युटेशन पर आए या लाए गए एफएसओ से काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा डेसिगनेटिड ऑफिसर्स (डीओ) की बात करें तो स्वीकृत 22 सभी पदों में से 5 अधिकारी तैनात हैं और वो भी डेप्टयुटेशन पर आए दूसरे विभागों के अधिकारी हैं। लंबे समय से जारी है भर्ती प्रक्रिया, जल्द पूरी होने की उम्मीद एफएसओ की भर्ती हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) की ओर से कंडक्ट की जाती है। एचपीएससी द्वारा फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जान के बाद प्रक्रिया जारी है। इसको लेकर विभाग द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द पूरी होगी लेकिन बता दें कि फिलहाल तक सालों बीत जाने के बाद पद खाली हैं और डेप्युटेशन से काम चलाया जा रहा है। कई विभागों के डेप्युटेटिड अधिकारियों से चलाया जा रहा काम एफएसओ की पोस्ट पर एनिमल हस्बेंडरी विभाग से वेटरनरी सर्जन, कृषि विभाग से एडीओ और शिक्षा विभाग से टीचर्स डेप्युटेशन पर आए अधिकारियों से काम चलाया जा रहा है। उपरोक्त विभागों के अधिकारी एफएसओ द्वारा किए जाने वाले जॉब संबंधी क्राइटिरिया को पूरा करते हैं तो ऐसे में वो डेप्युटेशन पर यहां हैं। एफएसओ को फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, कृषि विज्ञान वेटरनरी साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री या संबंधित विषय में डिग्री/पोस्ट-ग्रेजुएशन होना जरुरी है। इसी कारण उपरोक्त विभागों से जो अधिकारी डेप्युटेशन पर एफएडए में सेवाएं दे रहे हैें, वो जरुरी योग्यता पैमाना पूरा करते हैं।