समाचार · छत्तीसगढ़
10 साल बाद रायपुर आएंगे कवि सुरेंद्र और हरिओम पवार:5 दिसंबर को इंडोर स्टेडियम में होने वाले कवि सम्मेलन में होंगे शामिल
INT News29 November 2026 at 10:51 pm
रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 5 दिसंबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा और वीर रस के कवि डॉ. हरिओम पवार शामिल होंगे। दोनों कवि करीब 10 साल बाद रायपुर में मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम रात 9 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन में हास्य, वीर रस, गीत और गजल की प्रस्तुतियां होंगी। कवि शशिकांत यादव कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इनके अलावा शंभू शिखर, डॉ. भुवन मोहिनी, स्वयं श्रीवास्तव, मयंक शर्मा और हीरामणि वैष्णव भी अपनी रचनाएं सुनाएंगे।