sports
जैवलिन के टॉप-12 खिलाड़ियों में भारत का दबदबा, नीरज चोपड़ा समेत 4 भारतीयों ने बनाई जगह, देखें लिस्ट

World Athletics Javelin Rankings 2026: भारतीय एथलेटिक्स के लिए साल 2026 कई चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन वर्ल्ड एथलेटिक्स की ताजा रैंकिंग ने देश को बड़ी खुशखबरी दी है. पुरुष जैवलिन थ्रो की विश्व रैंकिंग में भारत के चार खिलाड़ियों ने टॉप-12 में जगह बनाई है. इनमें नीरज चोपड़ा, सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव शामिल हैं. इस उपलब्धि के साथ भारत ने दुनिया के शीर्ष जैवलिन थ्रो देशों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.
वर्ल्ड एथलेटिक्स की रैंकिंग में नीरज चोपड़ा 1285 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं. वहीं, सचिन यादव 1245 अंकों के साथ 10वें, यशवीर सिंह 1228 अंकों के साथ 11वें और रोहित यादव 1226 अंकों के साथ 12वें नंबर पर हैं. खास बात यह है कि टॉप-10 में दो भारतीय तो टॉप-20 में भारत के कुल चार खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं.
चोटों के बावजूद नीरज और सचिन ने बरकरार रखी मजबूत रैंकिंग
नीरज चोपड़ा के लिए 2026 का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. चोट के कारण उन्हें अपना सीजन जल्दी समाप्त करना पड़ा. वहीं, सचिन यादव भी कोहनी की समस्या से परेशान रहे. इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने विश्व रैंकिंग में अपनी जगह मजबूत बनाए रखी है.
दूसरी ओर, यशवीर सिंह ने भी अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल और एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की. वहीं, रोहित यादव ने 87.68 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया और दुनिया के शीर्ष जैवलिन थ्रोअर में जगह बनाई.
ये भी पढ़ें: नालंदा के झंडू कुमार ने वर्ल्ड पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, कभी गुजारा करने के लिए बेची थी सब्जी
पुरुष जैवलिन थ्रो की टॉप-12 वर्ल्ड रैंकिंग
जैवलिन रैंकिंग में भारत ने जर्मनी को भी छोड़ा पीछे
भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टॉप-20 में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि जर्मनी जैसे मजबूत जैवलिन देश के सिर्फ तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है. टॉप-10 में दो खिलाड़ियों के साथ भारत इस मामले में भी सबसे आगे है.
यह भारतीय जैवलिन के लिए एक बड़ा बदलाव है. पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की उम्मीदें काफी हद तक नीरज चोपड़ा पर टिकी रहती थीं, लेकिन अब सचिन, यशवीर और रोहित जैसे खिलाड़ी भी लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं. इससे आने वाले बड़े टूर्नामेंट में भारत की चुनौती और मजबूत होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: जडेजा बने डॉक्टर तो वैभव सूर्यवंशी ने ले ली चुटकी, इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिख दी ऐसी बात कि हंस पड़ेंगे आप