समाचार · झारखंड
Gumla News: सिसई में 125 किलो गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार, कार जब्त

गुमला. सिसई थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग और गुमला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 125 किलो गांजा जब्त किया है. गांजा 125 पैकेट में रखा हुआ था. संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी जब्त की गयी है.
गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी
कार्रवाई के बाद जब्त गांजे और वाहन से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं, गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.
ये भी पढ़ें: Gumla: चार साल तक शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, मजदूरी के 1 लाख रुपये भी नहीं लौटाये
तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Gumla: बंदोई मिलन समारोह में 100 खोड़हा दलों ने दिखाई खड़िया संस्कृति की झलक