समाचार · हरियाणा
चरखी दादरी में ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत:शाम को घर से घूमने निकला था; रेलवे ट्रैक पर मिला शव
चरखी दादरी जिले में रेलवे लाइन पार करते या उसके समीप आने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी व चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही (HC) अनीता ने बताया कि मृतक की पहचान गांव घिकाड़ा निवासी 50 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई है: शाम साढ़े सात बजे घर से निकला था व्यक्ति जानकारी के अनुसार, सतबीर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घर से बाहर घूमने के लिए निकले थे। वे रेलवे लाइन की तरफ कैसे पहुंचे, इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आ सकी है। रात करीब साढ़े नौ बजे हुई घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे जीआरपी चौकी को एक व्यक्ति के मालगाड़ी की चपेट में आने की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौका-मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के बयान दर्ज, कोई आशंका नहीं जताई सूचना मिलने पर परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। रविवार को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए मृतक के भाई जयसिंह और बेटे योगेंद्र के बयान दर्ज किए। परिजनों की ओर से किसी तरह की आशंका या संदेह जाहिर नहीं किए जाने पर जीआरपी ने इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई और पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।