national · महाराष्ट्र
मुंबई में राहुल गांधी-खरगे की शरद पवार से मुलाकात, परिसीमन बिल पर क्या हुई बात?

केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और INDIA गठबंधन के अन्य नेता रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. मुलाकात के बाद राहुल गांधी और गठबंधन के अन्य नेता अस्पताल से रवाना हो गए.
परिसीमन विधेयक पर समर्थन वापस लेने की अपील
INDIA गठबंधन के नेताओं ने शरद पवार से केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर अपनी पार्टी के समर्थन पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया. इस मुलाकात को विधेयक के खिलाफ विपक्षी दलों की रणनीति और एकजुटता मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.
ब्रीच कैंडी अस्पताल में मिले विपक्षी नेता
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शरद पवार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. मुलाकात के बाद सभी नेता अस्पताल परिसर से बाहर निकल गए. परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के बीच जारी राजनीतिक विमर्श के मद्देनजर यह बैठक अहम मानी जा रही है.
INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर रहे हैं, कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कहा, "देश में क्या हो रहा है, यह सब देख रहे हैं. किस तरह से नेताओं की खरीद-फरोख्त और ब्लैकमेलिंग चल रही है. आज राहुल जी और खड़गे जी, शरद पवार जी से मिलने आए हैं.
ये भी पढ़ें: स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- ‘ परिसीमन बिल सिर्फ तमिलनाडु नहीं, पूरे भारत के लिए खतरा’