Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

RIMS: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, PG की 36 अतिरिक्त सीटों को मिली मंजूरी

INT News10 November 2026 at 09:42 am

RIMS Ranchi Admission. झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए एक खुशखबरी है. रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पीजी यानी स्नातकोत्तर की 36 अतिरिक्त सीटें बढ़ा दी गई हैं. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. सीटों में बढ़ोतरी के बाद रिम्स में पीजी की कुल सीटें 176 से बढ़कर 212 हो गई हैं. एनएमसी के अनुसार, इसी सत्र से बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन लिया जायेगा.

पीजी की सीटें 176 से बढ़कर 212 हुईं

रिम्स में पीजी की 36 अतिरिक्त सीटें मिलने से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को विशेषज्ञता हासिल करने के ज़्यादा अवसर मिलेंगे. पहले संस्थान में पीजी की 176 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 212 हो गई हैं.

झारखंड में बढ़ेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या

पीजी सीटों में बढ़ोतरी से झारखंड में भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: 28 साल पुराने हत्याकांड मामले में तीन दोषियों की सजा निरस्त, जानें पूरा मामला

निदेशक ने डीन एकेडमिक की मेहनत को सराहा

पीजी सीटों में बढ़ोतरी पर रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिन्हा ने डीन एकेडमिक की मेहनत की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि रिम्स की शैक्षणिक क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. निदेशक के अनुसार, ज़रूरी शैक्षणिक मानकों, दस्तावेजों, आधारभूत संरचना और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही यह उपलब्धि हासिल हुई है.

स्वास्थ्य मंत्री और सचिव के सहयोग के प्रति जताया आभार

निदेशक डॉ. डीके सिन्हा ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार जताया है.

ये भी पढ़ें: RIMS की चहारदीवारी का 8 महीने में सिर्फ 35% काम पूरा, 31 दिसंबर तक अल्टीमेटम