Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत में पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला:बच्चे को लेकर घर में हुआ विवाद; हाथ पर दांतों से काटा, डंडे से पीटा

INT News10 November 2026 at 09:41 am

सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एल्डिको काउंटी में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर अपने पति पर चाकू, डंडे और कार से हमला करने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने बच्चे के साथ मंदिर से घर लौटा था। इसी दौरान पत्नी ने दरवाजा खोलते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसे घर में रोककर दांतों से काटा, डंडे से पीटा और गला दबाने का प्रयास किया। बच्चे को बचाने के दौरान महिला ने कार से भी उसे टक्कर मार दी। घायल पति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके शरीर पर आई चोटों के कारण टांके लगाने पड़े। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर से लौटते ही चाकू से किया हमला पुलिस को दी शिकायत में एल्डिको काउंटी निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह अपने बच्चे तन्विक रोग राणा के साथ अर्धनारीश्वर मंदिर से घर लौटा था। जब वह बच्चे के साथ घर के अंदर ऊपर जा रहा था, तभी उसकी पत्नी कनिका चौधरी ने दरवाजा खोलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कंधे और पेट के पास चोट लगने के कारण वह नीचे गिर गया। घर से बाहर नहीं जाने दिया, दांतों से काटा नवीन के अनुसार, हमले के बाद जब उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो पत्नी ने उसे घर के अंदर ही रोक लिया और बाहर नहीं जाने दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने नवीन के हाथ पर दांतों से काटा और डंडे से हमला किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए उसका गला दबाने का प्रयास भी किया। इसके बाद वह नीचे की तरफ भाग गई। बच्चे को बचाने के दौरान कार से मारी टक्कर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पत्नी बच्चे को अपने साथ ले जाने लगी। जब उसने बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो कनिका ने तेज रफ्तार से कार चलाकर उसे टक्कर मार दी। हमले में घायल नवीन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसकी MLR तैयार की और चोटों के कारण कंधे व पेट के पास टांके लगाए। पांच चोटें दर्ज, पुलिस ने दर्ज किया केस बहालगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को एल्डिको काउंटी में झगड़े के दौरान नवीन के घायल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद L/ASI सोनिया अस्पताल पहुंचीं, जहां से MLR प्राप्त की गई। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर ने कुल पांच चोटें दर्ज कीं। रिपोर्ट में चोटों की प्रकृति को लेकर डॉक्टर की राय बाद में देने का उल्लेख किया गया है। BNS की तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज पुलिस ने नवीन की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसकी पत्नी कनिका चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2) और 351(3) के तहत मुकदमा नंबर 326 दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आगामी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।