समाचार · झारखंड
कहीं रोक, कहीं वसूली! बूटी मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस से भिड़े बस चालक, अवैध वसूली का लगाया आरोप

Illegal Collection Allegation: राजधानी रांची के बूटी मोड़ चौक पर बस चालकों और ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ बस चालक चौक पार करने से रोके जाने पर हंगामा करते नजर आ रहे हैं. चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर भेदभाव करने और अलग-अलग चौक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें: Ranchi में बेकाबू कार ने 3 को रौंदा, 1 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
100-100 रुपये लेकर बसों को आगे जाने देने का आरोप
वायरल वीडियो में बस चालकों का आरोप है कि खेलगांव चौक और कांटाटोली चौक पर 100-100 रुपये लेकर बसों को आगे जाने दिया जा रहा है, जबकि बूटी मोड़ पर उन्हें रोक दिया जाता है. चालकों ने बिहार और अन्य स्थानों से आने वाली बसों को रास्ते में रोककर अवैध वसूली किये जाने का भी आरोप लगाया है.
सड़क जाम करने की दी धमकी, मौके पर जुटी भीड़
वीडियो में कुछ बस चालक सड़क जाम करने की धमकी देते भी दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. बस चालकों और स्थानीय लोगों के बीच भी तीखी बहस हुई. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. वायरल वीडियो में बस चालक सड़क जाम करने की धमकी देते दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: निशा भगत मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो होगा Jharkhand बंद, आदिवासी संगठनों ने दी चेतावनी