Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

RIMS News: आतिशबाजी के दौरान आंखों में पड़ा बारूद, जानें रिम्स में कितने मरीज आए

INT News10 November 2026 at 09:51 am

Firecracker Eye Injuries. दिवाली में आतिशबाजी के दौरान कई लोग घायल हुए. रांची के सदर अस्पताल और रिम्स में उनका इलाज चला. रिम्स में सबसे ज़्यादा आँख की चोटों के मामले आए. पटाखों के बारूद से आँखें प्रभावित होने की वजह से 18 लोगों का इमरजेंसी में इलाज किया गया. ज़्यादा गंभीर हालत वाले मरीज़ों को भर्ती किया गया.

पटाखों के बारूद से आंखें हुईं प्रभावित

रिम्स में दिवाली के दौरान पटाखों की आतिशबाजी से प्रभावित कई लोग इलाज कराने पहुंचे. इनमें सबसे ज़्यादा शिकायत आंखों में पटाखों का बारूद पड़ने की थी. आठ नवंबर को ऐसे मरीजों का इमरजेंसी में इलाज किया गया.

ये भी पढ़ें: RIMS की चहारदीवारी का 8 महीने में सिर्फ 35% काम पूरा, 31 दिसंबर तक अल्टीमेटम

गंभीर मरीजों को किया गया भर्ती

रिम्स के पीआरओ डॉ. शिशिर कुमार ने बताया कि पटाखों से प्रभावित 18 लोगों की आंखों का इमरजेंसी में इलाज किया गया. इनमें ज़्यादा परेशानी वाले मरीजों को भर्ती किया गया. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे मरीज रिम्स नहीं पहुंचे. सोमवार को एक मरीज आई ओपीडी में इलाज कराने पहुंचा.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: रांची समेत पूरे झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, 11 नवंबर से छायेंगे बादल

बर्न वार्ड में भर्ती करने की नहीं आई नौबत

रिम्स प्रबंधन के अनुसार, दिवाली के दौरान पटाखों से प्रभावित मरीजों का इलाज किया गया, लेकिन किसी भी मरीज को बर्न वार्ड में भर्ती करने की नौबत नहीं आयी.

ये भी पढ़ें: RIMS: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, PG की 36 अतिरिक्त सीटों को मिली मंजूरी