Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार:गुढ़ियारी में दो जगहों पर कार्रवाई,आरोपियों के पास से 3 चाकू मिले

INT News10 November 2026 at 09:44 am

रायपुर में दिवाली के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। गुढ़ियारी इलाके में अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3 चाकू जब्त किए हैं। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पहली कार्रवाई कुकरी तालाब चौरा के पास हुई। यहां पुलिस ने शुभम चंदेल (19) और नीलकमल चंदेल (29) को पकड़ा। दोनों कलिंग नगर नत्थूबाड़ा के रहने वाले हैं। तलाशी में उनके पास से दो चाकू मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में अलग-अलग केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। काली मंदिर के पास लोगों को डरा रहा था युवक दूसरी कार्रवाई रामनगर चौकी क्षेत्र में काली मंदिर के पास की गई। यहां पवन साहू (26) चाकू लेकर लोगों को आतंकित कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चाकू जब्त किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। त्योहार तक जारी रहेगा अभियान पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दिवाली के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले और अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।