Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रोहतक के व्यक्ति से भिवानी में 2.87 करोड़ ठगे:पार्टनरशिप के नाम पर जमीन खरीदने का दिया झांसा

INT News10 November 2026 at 09:47 am

रोहतक के एक व्यक्ति से भिवानी में धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पार्टनरशिप करके जमीन खरीदने का झांया दिया और 2 करोड़ 87 लाख रुपए ठग लिया। वहीं इसकी शिकायत पुलिस को दे दी और उचित कार्रवाई की मांग की। रोहतक के गांव दतौड़ निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि जुलाई 2023 में उसकी पहचान भिवानी निवासी एक व्यक्ति व उसके साले से परिचय करवाया। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को जमीन का व्यापारी बताया और कहा विभिन्न स्थानों पर भूमि के बयाने कर रखे हैं। विभिन्न जगहों पर भूमि की कीमत बताई और प्रलोभन दिया कि वह जमीन खरीद-बिक्री में निवेश करके अच्छी आय प्राप्त कर सकता है। आरोपी अपनी पत्नी को लेकर उसके घर पर आना-जाना करने लगा। उसे परिवार का सदस्य बताकर मिलकर कारोबार करेंगे। आरोपी और उसके साले ने षड्यंत्र के तहत कहा कि ऐसी भुमि उपलब्ध है जो सस्ते दामों पर मिल सकती है। पीड़ित उनके बहकावे में आ गया। आरोपियों ने चांग रोड पर भूमि दिखाई, वहां 3 एकड़ भूमि दिखाकर बयाने के नाम पर एक लाख रुपए लिए। इसके बाद सिरसा घोघड़ा रेलवे लाइन के पास साढ़े 7 एकड़ भूमि के नाम पर 5 लाख रुपए बयाने के रूप में लिए। बाद में 15.5 एकड़ भूमि पर साझेदारी कराने के नाम पर 8 लाख रुपए लिए। जब लिखित दस्तावेज की मांग की तो कभी मालिक उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर टाल देता। इसको लेकर टाल-मटोल करता रहा। 26 अक्टूबर 2023 को उसे अपने घर बुलाया और तथाकथित एग्रीमेंट दिखाए। इसके बाद फिर से सस्ती जमीन का झांसा देकर बहादुरगढ़ बुलाया। इस जमीन को लेकर 3 करोड़ 18 लाख 17 हजार 650 रुपए की राशि ली। आरोपी ने उसका संदेश दूर करने व विश्वास पाने के लिए आंशिक रूप से 31 लाख 17 हजार 650 रुपए उसके खाते में डाल दिए। 2 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि अपने पास रखे हुए हैं। नहीं करवाई रजिस्ट्री

उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार कहने के बावजूद डेढ़ साल बीतने के बाद भी कोई रजिस्ट्री नहीं करवाई। आरोपियों द्वारा की जा रही टाल-मटौल व बेबुनियाद बहानों के कारण उन पर संदेह हुआ। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज दिखाए। आरोपियों ने 14 मार्च 1024 को 3 लाख रुपए गांव खरक में नकद, 31 मार्च को बहादुरगढ़ में 6 लाख नकद लिए। आरोपियों ने कुल 2 लाख 87 हजार की धोखाधड़ी की गई है। जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल की और धमकी देकर डराने का प्रयास किया। इसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।