समाचार · बिहार
बिहार को PM मोदी देंगे 3 खास गिफ्ट, वैशाली में होगा भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ जुटने की संभावना

PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार आने से पहले वैशाली में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं. जिले के राजापाकर प्रखंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इससे पहले अधिकारी कार्यक्रम वाली जगह का निरीक्षण कर रहे हैं. इसके साथ ही तैयारियों को लेकर पूरी जांच कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड से लेकर यातायात प्रबंधन को लेकर भी जायजा ले रहे हैं.
पीएम मोदी बिहार को देंगे ये गिफ्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आना बेहद खास मिल रहा है. बताया जा रहा है कि वे 21 नवंबर को पीएम मोदी कई खास तोहफे बिहार के लोगों को देंगे. साथ ही राज्य के लोगों को संदेश भी देंगे. जो तीन खास तोहफे पीएम मोदी की ओर से दिए जायेंगे, वे हैं-
कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का उद्घाटन
वैशाली में लगभग 1234.42 एकड़ में फैले प्रस्तावित औद्योगिक पार्क और औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ी अलग-अलग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन संभावित है.
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, भागलपुर में प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय और सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे जैसी परियोजनाओं को रफ्तार मिलने की चर्चा
ऐतिहासिक माना जा रहा पीएम मोदी का बिहार दौरा
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में नई सरकार के गठन का एक साल पूरा हो रहा है. इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं. पीएम के आगमन को लेकर एनडीए के घटक दलों के नेताओं का कहना है कि हर बार की तरह इस बार का भी पीएम मोदी का दौरा ऐतिहासिक होने वाला है. प्रधानमंत्री की ओर से दिए जाने वाले तोहफे से बिहार में रोजगार, कनेक्टिविटी, शिक्षा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल सकेगा.
पटना-वैशाली के बीच सफर हुआ आसान
बिहार में तैयार कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल बेहद खास माना जा रहा है. इस पुल की लंबाई लगभग 9.76 किलोमीटर की बताई जा रही है. यह पुल बनकर तैयार हो गया है. इससे पटना और वैशाली के बीच काफी कम हो गई. ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस पुल के तैयार होने से पटना से वैशाली के बीच की दूरी 20 से 25 मिनट तक की हो गई. इससे उत्तर बिहार को मजबूत कनेक्टिविटी मिल सकेगी.
Also Read: 'ब्राह्मण समाज माहौल बनाता है', प्रशांत किशोर को मिला पप्पू यादव का जवाब, कहा- अपशब्द कहना अनुचित