entertainment
रॉकेट ने जलाकर खाक की Lust Stories 3 फेम एक्टर की बालकनी, पुलिस और BMC को टैग कर निकाला गुस्सा!

Gurfateh Pirzada Home Catches Fire: हाल ही में 'लस्ट स्टोरीज 3' (Lust Stories 3) और 'कॉल मी बे' (Call Me Bae) जैसे पॉपुलर शोज में नजर आने वाले एक्टर गुरफतेह पीरजादा की दिवाली का जश्न उस वक्त एक डरावने हादसे में बदल गया, जब पटाखों की वजह से उनके मुंबई वाले घर में आग लग गई.
एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि कुछ लोगों की लापरवाही से उड़े एक रॉकेट ने उनकी पूरी बालकनी जलाकर खाक कर दी और आग उनके कमरे तक पहुंच गई. इस खौफनाक सीन की तस्वीरें शेयर करते हुए गुरफतेह ने न सिर्फ लोगों की लापरवाही पर गुस्सा निकाला, बल्कि मुंबई पुलिस और BMC से भी शिकायत की है.
पटाखों की वजह से बालकनी में लगी आग
गुरफतेह पीरजादा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने घर की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में उनके घर की बालकनी में आग लगने के बाद हुए नुकसान को साफ देखा जा सकता है. एक्टर के मुताबिक, पटाखों से निकली चिंगारी उनके घर की बालकनी तक पहुंच गई, जिससे वहां आग लग गई. देखते ही देखते आग ने उनके कमरे के बड़े हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया.
एक्टर ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि लोगों की लापरवाही हैरान करने वाली है. पटाखों की वजह से उनकी पूरी बालकनी जल गई और लगभग पूरा कमरा भी इसकी चपेट में आ गया. उन्होंने मुंबई के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरा शहर जल रहा है और गैस चैंबर बन चुका है. अपनी पोस्ट में उन्होंने मुंबई पुलिस और बीएमसी (BMC) को भी टैग किया.
मुंबई की जहरीली हवा पर भी निकाला गुस्सा
घर में आग लगने की घटना के अलावा गुरफतेह ने मुंबई में बढ़ते पॉल्यूशन (Pollution) को लेकर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के बाद मुंबई में पॉल्यूशन लेवल काफी बढ़ गया था और कुछ इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया था.
एक्टर ने अपने पोस्ट में बच्चों की हेल्थ और जानवरों की सेफ्टी को लेकर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि त्योहार मनाते समय लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके आसपास रहने वाले बच्चे, बुजुर्ग और बेजुबान जानवर किस तरह के पॉल्यूशन का सामना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच Govinda का हाथ थामे दिखीं Sunita Ahuja! दिवाली पार्टी में ब्लैक एथनिक लुक में दिखा पूरा परिवार
पुलिस से की शिकायत, बोले- बाल-बाल बचे
इस घटना के बाद गुरफतेह ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि एक रॉकेट उनकी बालकनी में आकर गिरा था, जिसकी वजह से आग लगी. हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर कंट्रोल कर लिया गया और कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई. एक्टर ने कहा कि वे लोग बाल-बाल बच गए, वरना नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था.
कौन हैं गुरफतेह पीरजादा?
गुरफतेह पीरजादा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'फ्रेंड्स इन लॉ' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गिल्टी' में नजर आए थे. हालांकि, उन्हें असली पहचान वेब सीरीज 'क्लास' से मिली. इसके अलावा वह 'कॉल मी बे' और 'लस्ट स्टोरीज 3' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं. साल 2026 में वह निखिल आडवाणी की सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' में भी दिखाई दिए थे.
ये भी पढ़ें: कौन हैं लक्ष्य ललवानी और गुरफतेह पीरजादा? शनाया कपूर संग ‘बेधड़क’ में करेंगे रोमांस