Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

उज्जैन में बोलेरो खड़ी करने पर विवाद...युवक को पाइप मारा:चाचा के घर दशहरा मिलने गया था परिवार, 8 टांके आए; हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर

INT News22 October 2026 at 02:55 pm

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में घर के सामने बोलेरो खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने गाली-गलौज के बाद एक युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने पाइप से उसके दाहिने कान पर हमला कर दिया। घायल के कान में करीब आठ टांके आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार को उसे इंदौर रेफर किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है। चाचा के घर दशहरा मिलने गया था परिवार पुलिस के अनुसार, फरियादी ने अपने छोटे भाई सूर्यांशु शर्मा के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल का काम करता है। 22 अक्टूबर की रात करीब 12.15 बजे वह अपने भाई धीरज शर्मा, यश शर्मा, सूर्यांशु शर्मा और देव शर्मा के साथ दशहरा मिलने चाचा धर्मेंद्र शर्मा के घर गया था। सभी ने बोलेरो चाचा के घर के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। गाली-गलौज के बाद पाइप से हमला फरियादी के मुताबिक, इसी दौरान चाचा के घर के सामने रहने वाले अन्नु लश्करी और बंटी लश्करी ने बाहर से गाली-गलौज करते हुए पूछा कि बोलेरो किसने खड़ी की है। फरियादी ने बाहर आकर बताया कि वे चाचा से मिलने आए हैं और कुछ देर में चले जाएंगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अन्नु ने फरियादी को पकड़ लिया, जबकि बंटी घर से पाइप लेकर आया और उसके दाहिने कान पर हमला कर दिया। चोट लगने से कान से खून निकलने लगा। शोर सुनकर फरियादी के भाई और चाचा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। दोबारा गाड़ी खड़ी करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप फरियादी ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद दोनों युवक धमकी देकर चले गए कि दोबारा वहां गाड़ी खड़ी की तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े वीडियो की भी चर्चा है, जिसमें मारपीट दिखाई दे रही है।