समाचार · हरियाणा
हिसार में अवैध हथियारों के युवक गिरफ्तार:रिवॉल्वर-पिस्टल और 3 कारतूस बरामद; CIA को मिली थी सूचना
हिसार में सीआईए मिल गेट की टीम ने साउथ बाइपास पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो अवैध हथियारों और तीन जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिल गेट स्थित ढाणी श्याम लाल निवासी रजत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक रिवॉल्वर, 32 बोर की एक पिस्टल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, एसपी सिद्धान्त जैन के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश की टीम कार्रवाई कर रही थी। टीम को गश्त के दौरान मिली थी सूचना मुख्य सिपाही अनुप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान साउथ बाइपास पर एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से रिवॉल्वर, पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हथियारों के स्रोत का पता लगाएगी पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे हथियार कहां से लाने और इस मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जाएगी।