Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

सतबरवा में आयुष स्वास्थ्य शिविर, 180 मरीजों का निःशुल्क इलाज

INT News22 October 2026 at 02:45 pm

पलामू: सतबरवा प्रखंड परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 180 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उनका उपचार किया गया. साथ ही, मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी.

ये भी पढ़ें: झारखंड के हजारों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तीन महीने से सैलरी नहीं, दीपावली से पहले भुगतान की मांग

हड्डी, जोड़ों और घुटनों के दर्द से पीड़ित मरीजों का उपचार

स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शमशाद आलम ने बताया कि शिविर में हड्डियों से संबंधित समस्याओं, आर्थराइटिस, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों और घुटनों में दर्द तथा पैरों में सूजन समेत अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया. मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ जरूरी दवाएं भी दी गयीं.

ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा देना उद्देश्य

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें निःशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ पहुंचाना था. शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया. शिविर में डॉ. प्रतिमा कुमारी, अनिमा कुमारी, पूनम कुजूर, महाराज गुप्ता, रेखा देवी, मीना देवी और रेशमा बीवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: फादर बेनेडिक्ट बारला के लिए विधायक सुदीप गुड़िया ने किया रक्तदान, जल्द स्वस्थ होने की कामना