समाचार · मध्य प्रदेश
दुष्कर्म के आरोपों से घिरे संदिग्ध की मौत:बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, रिपोर्ट में जहर की पुष्टि
INT News22 October 2026 at 02:48 pm
निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में 65 साल के घनश्याम प्रजापति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस को वह राजापुर के आगे एक पुलिया पर बेहोश मिले थे। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह जहर खाना बताई गई है। हालांकि, मृतक के बेटे महेंद्र प्रजापति ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने जमीन विवाद और दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाने की बात कही है। पृथ्वीपुर थाना प्रभारी गौरव राजोरिया ने बताया कि 4 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में घनश्याम प्रजापति आरोपी था और शिकायत के बाद से फरार था। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।