Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

CJP और विपक्ष को जवाब देने भाजपा की नई प्लानिंग:‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए MP में टीमें बनाईं; डिप्टी सीएम भी शामिल

INT News22 October 2026 at 02:48 pm

CJP और विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश में नई रणनीति के तहत ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की प्रदेश स्तरीय टीमें गठित की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर तैयार इस कार्ययोजना में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्रा, बौद्धिक संवाद, युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिताओं और सोशल मीडिया के जरिए अभियान को आगे बढ़ाएगी। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन की ओर से 19 अक्टूबर को जारी परिपत्र के मुताबिक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे अभियान के संयोजक होंगे। सांसद एवं प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, सांसद आलोक शर्मा और विधायक राजेश सोनकर सह संयोजक बनाए गए हैं। मंत्रियों को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अभियान के तहत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत और युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को पदयात्रा की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री राकेश सिंह, विधायक गौरव पारधी और विधायक रीति पाठक राष्ट्र चिंतन संवाद आयोजित करेंगे। युवा संवाद की जिम्मेदारी मंत्री इंदर सिंह परमार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुदित शेजवार को सौंपी गई है। छात्रों की प्रतियोगिताओं का जिम्मा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, युवा आयोग अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और विधायक नीरज ठाकुर संभालेंगे। वहीं, ‘घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत इन्फ्लुएंसर्स आउटरीच की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक अर्चना चिटनिस और प्रदेश मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा को दी गई है। मीडिया और सोशल मीडिया पर भी फोकस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया, संभागीय मीडिया प्रभारी दीपक जैन और प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी आशुतोष तिवारी को जिम्मेदारी मिली है। सोशल मीडिया अभियान राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा संभालेंगे। इसके अलावा विशेषांक पत्रिकाओं के लिए पूर्व सांसद आलोक संजर, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार सामग्री और ब्रांडिंग का काम प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, भाषण एवं मीडिया वक्तव्य का काम अभय प्रताप सिंह यादव और साहित्य वितरण का काम नितेश शर्मा देखेंगे। ओप-एड और मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी बृजगोपाल लोया को सौंपी गई है। भाजपा की इस कार्ययोजना में संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ मीडिया, सोशल मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को अलग-अलग जिम्मेदारों के जरिए संचालित करने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, जारी परिपत्र में अभियान के कार्यक्रमों की तारीखों और विस्तृत समय-सारणी का उल्लेख नहीं है।