Thursday, 26 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

VIDEO: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने सुनाई 'मोदी चालीसा', सनातन के अपमान का आरोप; सवाल पर बोले- मैंने नहीं बनाया

INT News25 November 2026 at 11:56 pm

वीडियो सामने आने के बाद पत्रकारों ने दीपके से सवाल किया कि उनके इस कृत्य से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और उन पर सनातन के अपमान का आरोप लग रहा है. इस पर दीपके ने जवाब दिया, "मैंने नहीं बनाया." इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से दूसरा सवाल पूछने को कहा.

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोगों ने उन पर हनुमान चालीसा का अनादर करने का आरोप लगाया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

View on Instagram

पहले भी हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का लगा था आरोप, फेंकी गई थी स्याही

अभिजीत दीपके इससे पहले भी हिंदू देवी-देवताओं के कथित अपमान को लेकर विवादों में आ चुके हैं. 18 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनके संगठन के प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता बरखा त्रेहान ने उन पर स्याही फेंक दी थी.

इस घटना के एक दिन बाद 19 जुलाई को बरखा त्रेहान ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में स्याही फेंकने की वजह बताई थी. उन्होंने दावा किया था कि प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके और उनके सहयोगी मंच पर भगवान श्रीराम और माता सीता का मजाक उड़ा रहे थे. बरखा ने कहा था कि वह हिंदू देवी-देवताओं के बारे में इस तरह की बातें बर्दाश्त नहीं कर सकतीं.

ये भी पढ़ें: संविधान दिवस पर CJP की रैली, अभिजीत दीपके ने बताया चुनावी प्लान, केंद्र और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल