Thursday, 26 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

लातेहार के मंगरा गांव पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, विधायक के बेटे की शादी में हुए शामिल

INT News25 November 2026 at 11:45 pm

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में शिरकत की.

नवदंपती को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नवदंपती विजय बहादुर सिंह और महिमा को आशीर्वाद दिया. उन्होंने उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने विधायक रामचंद्र सिंह समेत उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों का भी अभिवादन किया.

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत

इससे पहले मंगरा गांव पहुंचने पर हेलीपैड पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

मौके पर पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय, डीआइजी किशोर कौशल, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.