Thursday, 26 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Koffee With Karan 9: अक्षय कुमार ने 68 हजार रुपये नहीं मिलने पर कर दिया था कांड, प्रोड्यूसर के घर जाकर...

INT News25 November 2026 at 10:49 pm

Koffee With Karan 9: अक्षय कुमार और रवि किशन हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में पहुंचे. यहां दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए. अक्षय ने बताया कि पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने एक प्रोड्यूसर के घर जाकर उसका रिकॉर्डर बेच दिया था.

रवि किशन ने सुनाया संघर्ष के दिनों का किस्सा

शो में बातचीत के दौरान करण जौहर ने रवि किशन के वायरल मीम्स और जेन जी के बीच उनकी लोकप्रियता पर बात की. इस पर अक्षय कुमार ने कहा कि लोगों ने रवि का मजेदार अंदाज तो देखा है, लेकिन उनका भावुक पक्ष भी है, जिसके बारे में कम लोग जानते हैं.

इसके बाद रवि किशन ने अपने संघर्ष के दिनों का एक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक बार उनके पिता ने उन्हें एक्टिंग करने और नाचने के लिए काफी डांटा और पीटा था. पिता नहीं चाहते थे कि वह इस रास्ते पर जाएं. ऐसे में उनकी मां ने उन्हें वहां से भेज दिया.

रवि ने फिल्म 'उधार की जिंदगी' से जुड़ा एक और किस्सा साझा किया. इस फिल्म में काजोल भी थीं. रवि के मुताबिक, प्रोड्यूसर ने उन्हें 1.8 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ 8 हजार रुपये दिए.

उस समय रवि को पैसों की सख्त जरूरत थी. उनकी जमीन गिरवी थी और उन्होंने पिता से पैसे लौटाने का वादा भी किया था. जब उन्होंने प्रोड्यूसर से बकाया रकम मांगी तो उसने कहा कि पैसे देने पड़े तो उनका रोल काट दिया जाएगा. रवि ने रोल बचाने के लिए पैसे लेने से मना कर दिया. इसके बाद वह बैंडस्टैंड पहुंचे और हेलमेट पहनकर रोने लगे.

अक्षय कुमार ने प्रोड्यूसर का रिकॉर्डर बेच दिया

रवि की बात सुनने के बाद अक्षय ने अपना अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि एक प्रोड्यूसर पर उनके 68 हजार रुपये बकाया थे, लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा था. ऐसे में अक्षय सीधे उसके घर पहुंच गए. अक्षय ने बताया कि उन्होंने दरवाजे की घंटी बजाई और प्रोड्यूसर के बाहर आने पर घर के अंदर चले गए. वहां उन्हें एक रिकॉर्डर दिखाई दिया. अक्षय उसे अपने साथ ले आए और बाद में हीरा-पन्ना मार्केट में 32 हजार रुपये में बेच दिया.

ये भी पढ़ें: गजरा, नथ और झुमकों में श्रद्धा कपूर के संग अक्षरा सिंह ने दिखाई 'ईठा' की झलक, देखें वीडियो