national · महाराष्ट्र
Pune Murder Case: गर्लफ्रेंड की हत्या कर रातभर शव के पास बैठा रहा बॉयफ्रेंड, सॉफ्टवेयर इंजीनियर पुलिस को किया फोन

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरी रात प्रेमिका के शव के पास बैठा रहा. अगले दिन सुबह उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला पुणे के आईटी हब हिंजवड़ी इलाके का है. मृतका की पहचान 27 वर्षीय कोमल राजेंद्र दहाके के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के वर्धा जिले की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी की पहचान 30 वर्षीय शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और पुणे की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों में काम करते थे. कोमल विप्रो में, जबकि शुभम इन्फोसिस में कार्यरत था.
View on Instagram
तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध, शादी की भी थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, कोमल और शुभम पिछले साढ़े तीन साल से प्रेम संबंध में थे. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और शादी करने की योजना बना रहे थे. उनके रिश्ते की जानकारी दोनों परिवारों को भी थी और परिवार इस रिश्ते के लिए सहमत थे. हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा था.
दूसरी लड़की से अफेयर के शक में अक्सर होता था विवाद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोमल को शुभम पर किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर होने का शक थ. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी. पुलिस के मुताबिक, पिछले दो से तीन महीनों से उनके बीच विवाद बढ़ गए थे. रविवार रात भी दोनों के बीच इसी तरह कहासुनी हुई, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया.
डिनर के बाद पीजी लौटे, आधी रात को शुरू हुआ झगड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात दोनों साथ में एक होटल में डिनर करने गए थे. खाना खाने के बाद वे हिंजवड़ी के सखारे वस्ती स्थित प्रिस्टीन पीजी लौट आए. रात करीब 12:30 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ता गया और रात करीब 3 बजे मामला हिंसक हो गया. आरोप है कि गुस्से में शुभम ने कोमल पर मुक्कों से कई बार हमला किया. गंभीर चोटों के कारण कोमल की मौत हो गई.
हत्या के बाद पूरी रात शव के पास बैठा रहा आरोपी
इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि कोमल की मौत के बाद भी शुभम वहां से नहीं गया. वह पूरी रात अपनी प्रेमिका के शव के पास बैठा रहा. सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे उसने खुद पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर फोन किया और एंबुलेंस भेजने की मांग की. उसने पुलिस को बताया कि उसकी साथी की हालत ठीक नहीं है.
ये भी पढ़ें: Video: 75 साल की उम्र में मिला सच्चा प्यार, कन्हैया ने वृद्धाश्रम में सबीना से रचाई शादी