Thursday, 26 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

सर्कुलर रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी स्कूटी में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

INT News25 November 2026 at 10:39 pm

रांची. लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये.

जानकारी के अनुसार, एक युवक ने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की थी और उसके पास ही खड़ा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर से स्कूटी के पास खड़ा युवक सड़क पर गिर पड़ा. उसके नाक से खून बहने लगा. वहीं, बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लालपुर थाना ले गयी.