Thursday, 26 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रायपुर में 1600Kg पनीर जब्त, भोपाल में सर्चिंग:डेयरी यूनिटों पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें; कई जगहों से सैंपल लिए

INT News26 November 2026 at 12:01 am

छत्तीसगढ़ के रायपुर से जब्त 1600 किलो पनीर के मामले में बुधवार को भोपाल की डेयरियों पर खाद्य सुरक्षा की टीमें पहुंची। टीम ने यहां से सैंपल लिए। ताकि, पता चल सके कि पनीर की क्वॉलिटी क्या है? वह खाने लायक है भी या नहीं? रात तक टीमें जांच में जुटी रही। बता दें कि रायपुर में कथित 1600 किलोग्राम पनीर के संबंध में की गई कार्रवाई के संबंध में अब तक छत्तीसगढ़ राज्य के किसी प्रशासनिक अथवा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अथवा अभिहित अधिकारी जिला भोपाल को ऐसा कोई आधिकारिक सत्यापन प्रतिवेदन, जब्ती पंचनामा, परिवहन दस्तावेज, विश्वसनीय बिल्टी, बिल अथवा अन्य अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जिनसे यह प्रमाणित हो सके कि उक्त लगभग 1600 किलोग्राम पनीर का निर्माण अथवा पैकिंग भोपाल में की गई थी और उसे भोपाल से रायपुर भेजा गया था। बावजूद एहतियातन पूरे जिले में पनीर निर्माण एवं विक्रय से जुड़ी विभिन्न डेयरी यूनिटों की सघन सर्चिंग, भौतिक सत्यापन एवं पनीर के नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। यहां पहुंची टीमें पूर्व में 700 किलोग्राम पनीर की जब्ती की कार्रवाई बता दें कि दीपावली से पूर्व भोपाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा रेल मार्ग से भोपाल लाए जा रहे लगभग 700 किलोग्राम पनीर को पकड़कर जब्ती की कार्रवाई की गई थी। उक्त पनीर की खाद्य विश्लेषण रिपोर्ट में नमूना अवमानक पाया गया था। पूर्व में की गई इस कार्रवाई के दृष्टिगत रेल मार्ग एवं अन्य परिवहन माध्यमों से भोपाल में आने वाले पनीर की आपूर्ति श्रृंखला की जांच भी महत्वपूर्ण हो जाती है। संभावित अंतरराज्यीय पनीर आपूर्ति नेटवर्क की जांच पूर्व में की गई कार्रवाई एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह भी जांच का महत्वपूर्ण विषय है कि ग्वालियर, भिंड, मुरैना एवं आगरा क्षेत्र में पनीर का निर्माण कर रेल मार्ग अथवा ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भोपाल को पारगमन केंद्र के रूप में उपयोग करते हुए अन्य राज्यों एवं जिलों में आपूर्ति तो नहीं की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं पनीर की बड़ी खेप रेलवे स्टेशन पर उतारे बिना सीधे रेल मार्ग से अन्य राज्यों एवं जिलों के लिए तो नहीं भेजी जा रही अथवा बीच में री-पैकिंग कर अन्य स्थानों पर आपूर्ति तो नहीं की जा रही है। संबंधित कारोबार में फर्जी नाम, पिता का नाम, पते अथवा बिलों का उपयोग किए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी वास्तविकता की पुष्टि हेतु बिलों, बिल्टियों, परिवहन दस्तावेजों एवं संबंधित व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन आवश्यक है। विभिन्न डेयरी यूनिटों पर पनीर की नमूना कार्रवाई रायपुर में सामने आए प्रकरण के दृष्टिगत भोपाल शहर में संचालित विभिन्न डेयरी यूनिटों एवं पनीर निर्माण तथा विक्रय से जुड़े प्रतिष्ठानों पर लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। कान्हा डेयरी, खुशी डेयरी बावड़ियाकलां, भोज फूड्स ट्रांसपोर्ट नगर से पनीर की जांच की गई। साथ ही यहां से सैंपल भी लिए गए। अन्य खाद्य पदार्थों एवं फूड सप्लीमेंट की जांच पनीर की नमूना कार्रवाई के अतिरिक्त FoSCoS पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु भी निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई। सांवरिया भोजनालय एवं टी सेंटर चूना भट्टी तिराहा कोलार रोड, मेड फिटनेस हब एवं प्योर फिटनेस पाइंट की जहांगीराबाद एवं कोलार स्थित दोनों जिम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिम परिसरों में प्रोटीन पाउडर एवं फूड सप्लीमेंट का विक्रय होना नहीं पाया गया। यहां से सप्लीमेंट के नमूने भी लिए गए। अब तक पनीर नमूनों की कार्रवाई की स्थिति भोपाल जिले में जनवरी 2026 से वर्तमान समय तक विभिन्न डेयरी यूनिटों एवं पनीर निर्माण तथा विक्रय से जुड़े प्रतिष्ठानों से कुल 111 पनीर के नमूने जांच के लिए गए। इनमें से 15 नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इन्हें अमानक पाया गया। 57 मानक और 39 की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।